Let’s travel together.

शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित

0 176

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची ईद-उल-जुहा का प्रमुख त्यौहार को लेकर आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई इसमें अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सीएमओ हरीश सोनी थाना प्रभारी अमरसिंह निगम पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने की इस अवसर पर उन्होंने कहा हमारा नगर हमेशा से ही हर त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से तथा मिलजुल कर मनाता आया है हमारे ही स्थल से विश्व को शांति का संदेश पहुंचा है हमारे नगर वासी सभी शांति प्रिय है हम सभी को मिलकर हर त्योहार मनाना है सभी त्योहार शांति का संदेश देते हैं उन्होंने सभी मुस्लिम समाज को ईद की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर सीएमओ हरीश सोनी ने कहा कि मस्जिद के आसपास सफाई व्यवस्था की गई है तथा जहां जहां कुर्बानी की जायेगी उन घरों से हमने निर्देश दिए हैं कि वेस्टेज मटेरियल उठाया जायेगा जिससे नगर में गंदगी न हो सके तथा साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रहेगी इस अवसर पर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने कहा कि हम सजग है सभी क्षेत्र में शांति से त्योहार मनाए हमने सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था की है । सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए । इस अवसर पर लोगों ने अपनी समस्या भी बताईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811