रायसेन। ज़िले मे आज़ मानसून की पहली बरसात हुई। तेज गरज के साथ शाम से तेज बरसात का दौर शुरू हुआ हे। इस तेज बरसात नें रायसेन जिला मुख्यालय पर तमाम दावों की कलई तों खोल ही दी हे। वहीँ जिला मुख्यालय पर 32 करोड़ रुपऐ लागत से बने फोरलेन रोड और नालों तथा सड़क किनारे बनी नालियों की पोल खोल दी हे। दो साल से निर्माणाधीन फोरलेन सड़क काम पूरा ही नहीं हों पाया हे।

इस फोरलेन रोड को जो दो चरणों में गोपालपुर से खरगावली तक और सागर तिराहे से दरगाह शरीफ तक बन रहा हे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश क़े स्वास्थय मंत्री डॉ प्रभूराम चोधरी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहलाता हें इस पर अधिकारियो ने कालिख पोत दी हें।

सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार क़े कारण मुख्य बाजार महामाया चौक और नगरपालिका के सामने सड़कों पर दो से तीन फिट पानी भर गया जिससे यातायात तों बाधित हुआ ही दो पहिया वाहन चालक काफी परेशान हुए। जो नगरपालिका के सामनें पूराने नाले हे वहां नगरपालिका ने बरसात पूर्व सफ़ाई भी नहीं करवाई। इस् कारण हालात काफी वद से बदतर हों गये।

कमोवेश यही हालत शहर की कालोनिओ और पुरानी बस्तियों की हे। जहां वर्षो से सड़क बनी ना नाली।हालात यह हे कि नागरिक हर साल बरसात के दिनों मे परेशान तों रहते ही हे साथ ही तेज बरसात में राते जागकर बिताते हे।लेकिन बेशर्म जिम्मेदारों को इसकी परवाह ही नहीं हे।हालात यह हे कि मस्तराम मस्ती में आग लगे बस्ती में