Let’s travel together.

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई ने मांगे आवेदन ये है क्राइटेरिया

64

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा के क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद को भरने की कवायद शुरू हो गई है। BCCI ने इस पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्रिकेट बोर्ड ने इस पद के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख की घोषणा की है। BCCI चयन समिति में वर्तमान में चार सदस्य शिवसुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ है।

मुख्य चयनकर्ता के लिए पात्रता

– भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए क्रिकेटर ही आवेदन कर सकते हैं।

– आवेदक को कम से कम 7 टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे या 20 टी20 मुकाबले खेलने चाहिए।

– खिलाड़ी रिटायर होना चाहिए। उसके रिटायरमेंट को कम से कम 5 साल बीत चुके होने चाहिए।

– आवेदक को किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य नहीं होना चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

BCCI ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की है। आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

चेतन शर्मा ने इस्तीफा क्यों दिया?

टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल दिसंबर में जब नई कमेटी बनी तो चेतन शर्मा ने दोबारा आवेदन किया। वह दोबारा निर्वाचित हो गए। लेकिन एक न्यूज चैनल ने उनका स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसके बाद भारतीय टीम के ज्यादातर सदस्य उनके खिलाफ हो गए और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811