Let’s travel together.

गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले कुबरेश्वरधाम समिति को 25 एकड में पार्किंग स्थल बनाने प्रशासन ने लिखा पत्र

0 411

– धाम पर एक से तीन जुलाई तक गुरुपूर्णिमा महोत्सव व प्रवचन होना है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे।

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रशासन ने कुबरेश्वरधाम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले 25 एकड़ में श्री विठ्लेश सेवा समिति से पार्किंग व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा है। एसडीएम ने समिति को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि बारिश में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग होना जरूरी है। धाम पर पहले ही रुद्राक्ष वितरण चल रहा है। वहीं एक से तीन जुलाई तक गुरुपूर्णिमा महोत्सव व प्रवचन का आयोजन भी किया जाना है। इस दौरान धाम पर लाखों श्रद्धालुओं के आने वाले संभावना है। मानसून के आने से खेतों में पार्किंग संभव नहीं है। वहीं चार पाहिया वाहन अधिक आने से इंदौर_भोपाल हाईवे पर जाम लगने की संभावना है।

प्रशासन ने समिति से आग्रह किया है कि इन दोनों धार्मिंक आयोजनों से पहले करीब 25 एकड़ में मुरम युक्त सुद्ढ़ पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। ताकि भोपाल इंदौर हाईवे पर यातायात सुगम बना रहे। ज्ञात रहे कि कुबरेश्वरधाम पर इन दिनों रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं इससे पहले रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के आने से भोपाल इंदौर हाईवे पर कई घंटे तक जाम लगा था। इसी को ध्यान में रख कर प्रशासन ने इस बार आयोजन समिति को पहले ही पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |     पर्युषण पर्व पर गढ़ी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     औबेदुल्लागंज में करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू-माफिया और अधिकारियों की साठगांठ का बड़ा खेल     |     डिंडोरी बना सेपक टकरा का ओवरऑल चैंपियन, 26 जिलों की टीमों ने दिखाया दम     |     वार्ड क्रमांक 15 में बूथ क्रमांक 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811