हाईवे के सर्विस सड़क पर हुए एक ढेड फिट गहरें गड्डे , हो रहा वाहनों में नुकसान
-एमपीआरडीसी हुआँ गायब
विनोद साहू बाड़ी रायसेन
शहर के बाहर से निकला फोरलेन बायपास के निर्माण में शुरु से ही ठेकेदार बृजगोपाल कंट्रेक्शन कंपनी ने घटिया सड़क निर्माण किया जिसकी गूंज होशंगाबाद सांसद राव उदयप्रकाश सिंह ने संसद में प्रमुखता से उठाया था ।लेकिन मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार सत्ता के शीर्ष पर चढ़कर नंगा नाच कर रहा लिहाजा ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और हाईवे पर मोटी मोटी दरारें रात के समय नागिन की तरह लहराती दिखाई देते हैं ।
सर्विस सड़क भी हुई ध्वस्त।
शहर से हाईवे पर चढ़ने के लिए बनी सर्विस सड़क एक साल में ही धसक गई जिसमें एक एक फिट के गड्ढे होने से चार पहिया वाहनों में टूटफूट और दो पहिया वाहन चालक गिर रहे हैं ।
गौरतलब हैं कि इस हाईवे पर चार पहिए वाहन का टोल टैक्स 145 रुपये बसूलनै के बाद सड़क पर वाहन ऐसे चलते हैं जैसे ऊंट पर सबारी कर रहे हो ।
इनका कहना हे –
आपने बताया हैं में दिखवाता हूँ और शीध्र ही इसको दुरुस्त करवाने की कोशिश करूंगा ।
दिनेश स्वर्णकार एमपीआरडीसी भोपाल