Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायसेन में सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न

0 98

योग हमें स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि, सकारात्मकता और ऊर्जा प्रदान करता है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

रायसेन।भारत की प्राचीन विधा योग को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में स्थापित किया है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्य की पहली किरण के साथ बड़ी संख्या में नागरिक योग कर रहे हैं। यह विचार स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में व्यक्त किए।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। व्यक्ति को सुखी रहने के लिए स्वस्थ्य रहना जरूरी है और स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। सभी को अपनी जीवन शैली में योग को शामिल करना चाहिए। इससे निश्चित रूप से स्वस्थ्य रहेंगे और सुखी रहेंगे। उन्होंने कहा कि योग से हमारी कार्य-क्षमता बढ़ती है। इसे जीवन के अभिन्न रूप में अपनाएँ। इससे स्वस्थ शरीर, प्रखर बुद्धि, सकारात्मकता और ऊर्जा प्राप्त होगी और हम जिले के, प्रदेष के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। योग स्वस्थ रहने का सबसे सशक्त माध्यम है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि योग से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा मन भी ऊर्जा, आनंद और प्रसन्नता से भरा रहता है। योग शरीर, मन, बुद्धि और आस्था का समुच्चय है। योग शरीर को स्वस्थ, मन को नियंत्रित, अनुशासित और प्रसन्न रखता है। हम सभी को मिलकर रायसेन को स्वच्छ, सुंदर और प्रगतिशील नगर बनाना है। इसके लिए स्वस्थ्य और ऊर्जावान रहना होगा। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि नियमित दिनचर्या, स्वास्थ्यवर्धक आहार और अच्छा आचरण तथा व्यवहार रखें। संतुलित आहार, ऋतु के अनुसार भोजन ग्रहण करने और शरीर के लिए हितकारी संतुलित तथा सात्विक आहार लेने की आदत को अपनाएं। यह सुखी और स्वस्थ जीवन का आधार है।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी को प्रतिदिन समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह योग को अपनी दिनचर्या में जरूरी शामिल करें।योग से जीवन में अनुशासन आता है, शरीर स्वस्थ्य रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इससे बेहतर तरीके से अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे तथा जीवन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य की क्षमता भी विकसित होगी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों के साथ सामूहिक रूप से दंडासन, वज्रासन, वक्रासन, मकरासन, शवासन सहित योग के अन्य आसन किए गए। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन तथा जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811