कृष्णकांत सोनी सियरमऊ रायसेन
आज उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल भारत के लिए 21 जून का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे.मध्य प्रदेश में योग दिवस के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए. उन्होंने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जबलपुर में योग किया. वहीं ग्राम सियरमऊ में भी पर योग दिवस का आयोजन किया गया. जिसमे ग्राम वासियों ने योग किया । हर साल योग दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है. साल 2023 में योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर One World, One Health रखी गई है. इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है.
ग्राम सियरमऊ में विश्व योग दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आयोजित योग अभ्यास में योगाचार्य रविकांत कुशवाहा द्वारा योग अभ्यास कराया गया। इसमें सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति, वक्रासन, वज्रासन सहित योग की अन्य क्रियाएं कराई गई। योग सहायक लखन प्रजापति ने बताया कि 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया. पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया और तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया. इसके बाद पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.ग्राम सियरमऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविकांत कुशवाहा योगाचार्य,डॉक्टर कविता लोधी सी एच ओ आयुर्वेदिक औषधालय, लखन प्रजापति योग सहायक, कंछेदी लाल जैन ,जीरा बाई, प्रदीप विश्वकर्मा, केशव शुक्ला, मुंशी लाल ,सुखदेव राजपूत,पत्रकार कृष्ण कांत सोनी, वीरेंद्र खरे, रघुराज सिंह ठाकुर, छत्रपाल जागेत,नीरेंद्र जैन ,नीलेश जैन, कपिल सेन, ज्योतिष प्रजापति, निखिल प्रजापति,रूपेश जैन,अंकित शाह आदि उपस्थित रहे।