Let’s travel together.

हैकर्स ने उड़ा दी लाड़ली बहना की राशि, अब बहना ने लगाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुहार

0 208

– बहना बोली- सीएम शिवराज मेरी मदद करो

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में लाडली बहना योजना के तहत एक महिला हितग्राही को मिली एक हजार रुपए की राशि को हैकर्स ने महिला के खाते से उड़ा दिया है। खाते से राशि गायब होने के बाद अब महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए और उसे राशि दोबारा से दिलाई जाए। महिला ने इस मामले में बैंक में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

दूसरे दिन हो गई खाते से राशि गायब-

शिवपुरी शहर की दर्पण कॉलोनी में रहने वाली महिला रंजीता पुरी पत्नी संजय पुरी ने बताया कि उन्हें लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। उनके बैंक ऑफ इंडिया शाखा माधव चौक शिवुपरी में एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में प्राप्त हुई थी जिसका एसएमएस 11 जून को उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। महिला ने बताया कि एसएमएस आने के बाद उन्हें खुशी हुई थी कि उन्हें एक हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्राप्त हुई है लेकिन दूसरे ही दिन उन्हें दूसरा एसएमएस प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें उनकी राशि निकलना बताया गया। उनके खाते से एक हजार रुपए की राशि अचानक निकल गई।

हैकर्स ने पहले भी खाते से उड़ा दी थी राशि-

अचानक राशि निकल जाने के बाद वह बैंक में पहुंची और यहां पर बैंक में शिकायत दर्ज कराई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उनके खाते से हैकर्स ने उनका यह पैसा उड़ा दिया है। महिला रंजीता पुरी ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी उनके साथ एक फ्रॉड हुआ था जिसमें उनका एटीएम बदलकर एक शख्स ने उनके खाते से 57 हजार रुपए की राशि निकाल ली थी इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक और फिजिकल थाने पर की थी लेकिन इसके बाद यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई और उन्होंने अपना एटीएम चोरी जाने के बाद बैंक में आवेदन देकर इसे बंद कराया था। तब बैंक वालों ने कहा था कि अब आपका एटीएम बंद हो गया है लेकिन मुझे लगता है कि यह एटीएम बंद नहीं हुआ था और चालू है। संभवत: इसी शख्स ने यह राशि निकाली है। अब परेशान महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है कि उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए इस हैकर्स का पता लगाया जाए और कार्रवाई की जाए। साथ ही इस लापरवाही पर संबंधित बैंक पर भी कार्रवाई हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811