Let’s travel together.

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगने वाला है झटका, पार्टी छोड़ने वाले सिंधिया समर्थक को थमाया गया नोटिस

0 208

 

– भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 14 जून को करेंगे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

– कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव की होगी घर वापस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में असंतुष्ट भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के एक और नेता बैजनाथ सिंह यादव के 14 जून को कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इन खबरों के बाद भाजपा ने पार्टी के अपनी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस दिया है। इस कारण बताओ नोटिस में बैजनाथ सिंह यादव से जवाब- तलब किया गया है। मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी की ओर से दिए गए इस नोटिस में उनसे पूछा गया है कि सोशल मीडिया पर आपके कांग्रेस में जाने की खबरें आई है। आप इस पर स्पष्टीकरण दीजिए। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है इसलिए नोटिस का जवाब देने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं है, भ्रष्टाचार हो रहा है इसलिए वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं और वह 14 जून को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे। बताया गया है कि भोपाल में पीसीसी कार्यालय में उनकी कांग्रेस में वापसी का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह सहित अन्य कांग्रेश नेता उपस्थित रहेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ चले गए थे भाजपा, लेकिन नहीं हुई पूछपरख –

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2020 में हुए दलबदल के चलते बैजनाथ सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन भाजपा में उनकी ज्यादा पूछपरख नहीं हुई। केवल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी उनकी पटरी नहीं बैठ रही है। सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य अपने समर्थक महेंद्र सिंह यादव को कोलारस में ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं इसलिए बैजनाथ सिंह की सिंधिया खेमे में पटरी नहीं बैठ रही। वैसे बैजनाथ सिंह यादव की पत्नी कमला यादव शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। वही भूमि विकास बैंक के भी अध्यक्ष रहे हैं और सहकारिता की राजनीति में वह एक जाना पहचाना नाम है।

कोलारस विधानसभा सीट से चाहते हैं टिकट-

बैजनाथ सिंह यादव शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से टिकट चाहते हैं। यादव बाहुल्य इस विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के वीरेंद्र रघुवंशी विधायक है। भाजपा में कोलारस विधानसभा सीट पर दावेदारों की संख्या ज्यादा है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस में जाकर अपना टिकट पक्का करना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से उन्हें अभी टिकट को लेकर कोई बड़ा आश्वासन नहीं दिया गया है। फिर भी बताया गया है कि 14 जून को वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811