Let’s travel together.

किसान की बेटी ने जीते कोलकाता में आयोजित मिसेज़ इंडिया प्रतियोगिता में अवार्ड

0 314

गुना । जिले की आशिमा सूद ने जिले का नाम सौंदर्य पटल पर रोशन किया है। आशिमा की उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि गुना जिला अपेक्षाकृत छोटा माना जाता है और यहां सौंदर्य अभिनय के क्षेत्र में गिनी चुनी प्रतिभाएं ही उभर पाई है। आशिमा ने कोलकाता में आयोजित मिस्टर एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और दो अलग-अलग अवार्ड जीतकर गुना जिले का गौरव देशभर में बढ़ाया है।
आपको बता दें कि आशिमा सूद गुना के हाट रोड निवासी राजकुमार और रीता सूद भी पुत्री हैं। कृषक और शिक्षिका की पुत्री आशिमा के परिवार और शहर का वातावरण ऐसा नहीं है कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिल पाता। इतना ही नहीं पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशिमा को सौंदर्य प्रतियोगिता में भागीदारी दर्ज कराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उनकी इच्छाशक्ति और माता-पिता के सहयोग से आशिमा ने मिस इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड एवं मिस टैलेंटेड अवार्ड स्पर्धा में फर्स्ट रनर अप स्थान प्राप्त कर सभी को चौका दिया है। इस प्रतियोगिता की भव्यता और ऊंचाइयों का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां निर्णायक के रूप में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अरबाज खान, बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता एवं बंगाली निर्देशक शुभ्र अजीत मित्र जैसी हस्तियां मौजूद थी। इस प्रतियोगिता का फोटो शूट थाईलैंड के फुकेट शहर में किया गया। बड़े स्तर के कलाकारों के सामने बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन करना आसान नहीं था लेकिन गुना की बेटी आशिमा ने पूरे शहर का सिर फक्र से कर दिया है और यह बता दिया है कि गुना जिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आशिमा को अपनी उपलब्धि का इनाम भी तुरंत मिल गया है उन्हें डेहली टाइम्स फैशन वीक के लिए भी आमंत्रण मिला है। इस तरह लैपटॉप चलाने वाली गुना की लड़की ने फैशन के मंच पर शहर का जलवा बिखेर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811