Let’s travel together.

छात्राओं के युवा समूह ने जानी कानूनी प्रक्रिया, पुलिस ने बाल सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

0 384

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बाल अधिकार और कानूनी प्रक्रिया को जानने के लिए साँची के पुलिस थाना का युवा समूह ने भ्रमण किया। पिछले कुछ महीनों से इक्वेशन्स के द्वारा पर्यटन स्थल साँची में बाल सुरक्षा औऱ अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसमें बाल समूह, युवा समूह और समुदाय समूह बना के उनको जागरूक किया जा रहा है। और वह अब खुलकर अपनी बात रखने लगे है। इसी प्रक्रिया को निरंतर जारी रखते हुए सांची पुलिस थाना के थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी की सक्रियता से इक्वेशन्स से सूरजभान सिंह ठाकुर के द्वारा बनाए गए युवा समूह का थाना भ्रमण कराया गया। जिसमें चाइल्ड अवेर्नेस क्लब के युवा समूह ने महिला डेस्क, चाइल्ड हेल्प डेस्क और लॉकअप देखा। थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने पुलिस की कार्य प्रक्रिया को समझ्ते हुए बताया थाने में आए सभी मामलों की जांच सक्रियता से जाती है। युवा समूह को निडर होने को कहा और बताया कि उनकी समस्या के लिए पुलिस उनके साथ है। हेड कॉस्टेबल चेतन कुमार ने युवा समूह को थाना भ्रमण कराया। थाना भ्रमण के सहयोगी इक्वेशन्स की वॉलेंटियर मीनाक्षी ठाकुर, सोनम ठाकुर और कजल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811