Let’s travel together.

लोकायुक्त ने आबकारी विभाग के बाबू को पांच हजार रिश्वत लेते पकड़ा

119

जबलपुर। आबकारी विभाग में एक बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। बाबू ने बराट रोड स्थित कार्यालय में रिश्वत लेकर हवलदार को बुलाया था। जैसे ही हवलदार ने रिश्वत की रकम बाबू को दी, तत्काल मौके पर लोकायुक्त की टीम पहुंच गई और राशि जब्त की।

तृतीय वेतनमान का एरियर्स की राशि नहीं मिली थी

लोकायुक्त ने बताया कि रामचरण प्रजापति पिता स्वगीय गयादीन प्रजापति 58 साल जो संभागीय उड़नदस्ते में शामिल था। निवासी घमापुर क्षेत्र का तृतीय वेतनमान का एरियर्स की राशि नहीं मिली थी। 2 दिसंबर 2018 से तृतीय उच्चतर समय वेतनमान देने के आदेश जारी हुए थे इसके बावजूद आरक्षक काे इसका लाभ नहीं मिल रहा था। आरक्षक का करीब एक लाख रुपये एरियर्स बन रहा था जिसे स्वीकृत करने के लिए बाबू ने रिश्वत मांगी।

आबकारी संभागीय उड़नदस्ता में पदस्थ है आरोपित

इस राशि को लेने के लिए आरोपित रामदुलारे जायसवाल 34 साल तृतीय श्रेणी कर्मी जो कि कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता में पदस्थ है, उसने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रामचरण प्रजापति ने रिश्वत की जानकारी लोकायुक्त को दी और इससे जुड़े सबूत भी। जिसके बाद टीम ने रिश्वत के साथ गयादीन को कार्यालय भेजा। जहां रिश्वत लेते हुए बाबू को पकड़ा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |     गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811