Let’s travel together.

क्रोध से व्यक्ति का विवेक और ज्ञान नष्ट होता है- अमरनाथ रामायणी

0 262

 

देवरी रायसेन ।नर्मदा अंचल के संत नित्यानंद गिरी महाराज की सद प्रेरणा से चलने वाली, मानस यात्रा ,ग्राम बम्होरी (रोड़ा) पहुंची। जहां पर आयोजक अनुराग शर्मा पार्षद, एवं ग्रामीण जनों ने मानस प्रवक्ता विद्वानों का जोरदार स्वागत किया।

शनि देव मंदिर पर आयोजित सत्संग सभा में मानस के चल रहे , लंका कांड अंतर्गत, कुंभकरण युद्ध और उसकी परम गति प्रसंग, पर व्याख्या करते हुए अमरनाथ रामायणी ने कहा ,व्यक्ति के तामसी भोजन से शरीर में क्रोध भर जाता है जिससे विवेक और ज्ञान नष्ट होता है, सात्विक भोजन के साथ सज्जनो का संग करना चाहिए, मानस प्रवक्ता, नरेश शास्त्री ने बताया कि कुंभकरण क्रोध एवं अभिमान की प्रतिमूर्ति है, जिसे दयालु श्रीराम ने युद्ध में परास्त कर उसे भी परम गति दी, सभा को कैलाश दुबे, विशाल भैया, नर्मदा प्रसाद रामायणी एवं हरिदत्त संगीत आचार्य ,द्वारा बड़ी रोचक विभिन्न शैलियों में मानस की व्याख्याएं प्रस्तुत की यात्रा, संयोजक चतुर नारायण अधिवक्ता, ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

मानस ग्रंथ की पवित्र मंगल आरती मे राघवेंद्र शर्मा, बृजेश शर्मा, भुवन शास्त्री, रामप्रकाश अरेले, राहुल मिश्रा, भगवत सिंह, लाल सिंह बिंडैया, महेश कुमार धनओलिया, निलेश वर्मा, तुलसीराम, देवेंद्र नोरिया, कल्याण प्रजापति, रामबाबू पवैया, शंकर मास्टर, जगदीश सरपंच, मयंक उदैनिया, सूरज नोरिया, हरि शंकर, नारायण सिंह, शुभम लोधी ,भगवान सिंह, मथुरा प्रसाद सेन, लक्ष्मण अहिरवार, सहित यात्रा प्रभारी प्रेमशंकर चंदेल, अमर सिंह लोधी आदि अनेक श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया!

न्यूज सोर्स-श्री चतुरनारायण रघुवंशी एडवोकेट उदयपुरा रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |     जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने से आमजन परेशान     |     स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सहायक पटवारी संगठन ने उठाई आवाज     |     जैन समाज के 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व 16 सितंबर से     |     विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मुनि संघ के दर्शन करने पहुंचे     |     समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू     |     बदमाशो पर पुलिस का शिकंजा,चार बदमाशो को भेजा जेल     |     41वें चक्रधर समारोह में अनुज का जलवा,आरुग बैंड की सुमधुर प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल     |     जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811