Let’s travel together.

खूनी सड़क ने फिर निगलीं एक ज़िंदगी, पखबाड़ेभर में आधा दर्जन मौतें

0 322

एनएचएआई की मनमानी अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन ने बनाया खूनी सड़क
हाइवे के दोनो तरफ उधोग सर्विस रोड पर दौड़ रही मौत की रफ्तार

सुरेन्द्र जैन धरसींवा रायपुर
एनएचएआई की अदूरदर्शिता कहें मनमानी कहें या घोर लापरवाही जो भी कहें लेक़ीन उनकी इसी गलती से सांकरा से सिलतरा तक सर्विस रोड व सिक्स लाइन खूनी सडक के रूप में रोज रोज किसी न किसी ग्रामीण की जान ले रही है शुक्रवार को फिर सांकरा चोक में एक अनियंत्रित हाइवा ने वाइक को चपेट में ले लिया जिससे वाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतिका सोनी यादव पति खिलावन यादव उम्र 60 वर्ष निवासी कुंभी थाना बेरला जिला बेमेतरा अपने पुत्र डोमार यादव की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एचडी 7790 में बैठकर ग्राम कुंभी जा रही थी तभी सांकराबस स्टैंड चौक बाईपास रोड मैं ट्रक हाईवा क्रमांक सीजी 04 जेडी 4843 के चालक अपने हाइवा ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे जोरदार टक्कर मारा जिससे सोनी यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई लड़का डोमार यादव तथा उसका लड़का घटना में घायल हुए।


5 दिन पहले हुई थी 3 कि मौत
बेतरतीब ढंग से बनी सड़क पर 21 मई को सांकरा धनेली सीमा पर टाटीबंध ब्रिज के समीप अनियंत्रित ट्रक ने वाइक को रौदा ओर फरार हो गया था इस घटना में घटना स्थल पर ही एक महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत हुई थी।
पखवाड़ेभर में आधा दर्जन मौतें
पखबाड़ेभर के भीतर ही इस सड़क पर सांकरा धनेली से सिलतरा के बीच 3 किलो मीटर के क्षेत्र में आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं कुछ दिन पहले ही मुरेठी कि महिला सरपंच को भी सड़क पार करते समय अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया था जिससे घटनास्थल पर ही सरपंच की दर्दनाक मौत हुई थी।

हाइवे के दोनो तरफ ओधोगिक इकाइयां तब भी नहीं बनाए अंडरब्रिज
सांकरा से सिलतरा की दूरी मात्र दो किलो मीटर है और इस दो किलो मीटर की दूरी में हाइवे के पूर्व व पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में ओधोगिक इकाइयां एवं सरकारीं स्कूल भी हैं इस कारण दिन रात चाहे स्कूल जाना हो या फेक्ट्रियो में मजदूरी को जाना हो सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण हाइवे पार करते हैं बाबजूद इसके सांकरा चोक व सिलतरा सोनू मोनू चोक में अंडरब्रिज का निर्माण नहीं किया गया न ही अंडरब्रिज बना न दोनो तरफ से सिक्स लाइन पर उतरने चढ़ने कोई मार्ग बनाये गए इस कारण सांकरा से सिलतरा तक सर्विस रोड पर ही ओधोगिक वाहन दौड़ते हैं और ग्रामीण जान हथेली पर लेकर सिक्स लाइन पार करते हैं जिससे आये दिन किसी न किसी की मौत होती रहती है।
संकीर्ण सर्विस रोड पर दौड़ती है मौत, अवैध पार्किंग भी कारण
इतना बड़ा ओधोगिक क्षेत्र होने के बाबजूद ग्रामीणो को मात्र दस बारह फीट की सर्विस रोड बनी है उसमे भी धनेली सांकरा सीमा से जेके वीडियो हाल व दिलवाग के समीप तक सिक्स लाइन व सर्विस रोड को ट्रक चलाको ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है यह भी सड़क हादसों का एक कारण है।

मुआवजाधारियों ने तान दीं सर्विस रोड किनारे दुकानें
सिक्स लाइन निर्माण के पूर्व सांकरा से सिलतरा तक सड़क किनारे वैध अवैध जो भी निर्माण थे झोपड़ीनुमा दुकानें थी उन सभी को उनकी जमीन का भरपूर मुआवजा दिया गया उनकी दुकानें हटने के बाद काफी चौडा सर्विस रोड बन सकता था एवं गांव के गरीब जिनके भाग्य खुलने वाले थे जो सर्विस रोड किनारे आने से अपनी जमीन पर दुकानें बनवा सकते थे उनके भाग्य खुलते खुलते रह गए क्योकि मुआवजधारियो ने मुआवजे की राशि से ही सर्विस रोड किनारे पहले झोपड़ीनुमा थी अब पक्की दुकाने तान दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |     केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811