– दिवंगत नेता को कांग्रेस के झंडे के साथ दी अंतिम विदाई
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
जिला कांग्रेस के महासचिव राजीव गुप्ता का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह चौहान द्वारा दिवंगत आत्मा को कांग्रेस के झंडे के साथ अंतिम विदाई दी।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि आज हमारी कांग्रेस परिवार के सदस्य जिला महामंत्री राजीव गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने भावभीनी संदेश में बताया कि राजीव गुप्ता जन्मजात कांग्रेसी थे उन्होंने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा में लगा दिया जिला शिवपुरी में कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत आधार स्तंभ थे। जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने अपने कमेटी के साथियों के साथ राजीव गुप्ता के अंतिम संस्कार में अंतिम यात्रा स्थल पर उपस्थित होकर उनके दिवंगत शरीर को कांग्रेश के झंडा को ओढ़ाकर श्रद्धानवत होते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दिवंगत आत्मा के परिवार का इस दुखद घड़ी में ढांढस बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया की मैं स्वयं और पूरा कांग्रेस परिवार हमेशा आपके साथ है कभी आपको किसी प्रकार का कष्ट नहीं होने देंगे और उन्होंने परमात्मा से विनती की कि दिवंगत आत्मा के परिवार को दुख को सहन करने की क्षमता दे उनके अंतिम संस्कार में जिला संगठन मंत्री राज कुमार बंसल राजेंद्र गुर्जर मनोज मंत्री एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।