Let’s travel together.

बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे

0 110

– दीवानगंज अंबाडी और सेमरा में चल रहा है वसूली अभियान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली कंपनी द्वारा बकाया बिजली बिल वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है। बकाया राशि जमा कराने के लिए बिजली कंपनी के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं। आसपास के ग्रामीण अंचलों में अभी तक कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा चुके हैं।
एक सप्ताह के अंदर दीवानगंज में दो हजार रुपए से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के अब तक करीब 80 बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा कर दिया है, उनके कनेक्शन दोबारा जोड़ भी दिए जा रहे हैं।

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि बकाया राशि वसूली की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी परेशानी से बचा जा सके।
बिजली कंपनी द्वारा कुलहड़िया, मेढकी , जमुनिया, महुआ खेड़ा सहित कई ग्रामीण अंचलों में 12 से अधिक किसानों की एक लाख रुपए से ज्यादा बकाया होने पर पानी की मोटर जप्त की गई थी। किसानों ने समाधान योजना के तहत बिल जमा कर दिया था उनकी मोटर वापस कर दी गई थी लेकिन जिन किसानों ने बिल जमा नहीं किया है उन सभी की मोटर जप्त है। बिजली कंपनी द्वारा
दीवानगंज क्षेत्र में एक महीने से बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं से शक्ति से निपटा जा रहा है। कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, सत्ती, टोला, बांसिया, हिनोतिया, टापरा, भंवर खेड़ी आदि गांवों में भी दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपना बिजली का बिल समय पर जमा करें और अपने बिजली कनेक्शन विच्छेदन से बचाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811