Let’s travel together.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

103

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दलम कमांडर सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ शाम करीब सात बजे केदमारा जंगल में हुई। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सी-60 बल की दो यूनिट जंगल इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई हैं।

नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था
शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के रूप में हुई है। मदावी इस साल नौ मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या का मुख्य आरोपी था। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811