Let’s travel together.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवा में शहीद योगेंद्र शर्मा की मूर्ति का मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया अनावरण

0 120

 

शहीद श्री योगेंद्र शर्मा की स्मृति में विशाल रोजगार एवम स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब

सुरेन्द्र जैन

रायपुर । झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए शहीद श्री योगेंद्र शर्मा की शहादत दिवस के अवसर में धरसीवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद योगेंद्र शर्मा जी की मूर्ति का अनावरण मंत्री मोहम्मद अकबर जी के कर कमलों से हुआ साथ शहीद उद्यान धरसीवां में श्रद्धांजलि देकर सभी ने नमन किया ।

इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने शहीद योगेंद्र शर्मा जी को स्मरण करते हुए कहा वह हमारे कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते थे और लगातार जन सेवा ही करना उनका उद्देश्य था और धरसीवा की जनता का लगातार सेवा भावना से कार्यों में तत्पर रहते थे। आज उनकी स्मृति में उनके शहादत दिवस के अवसर में आज यहां पर विशाल स्वास्थ्य एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 450 से 500 लोगों ने रोजगार का लाभ लिया जिसमें कई लोगो अनिता योगेंद्र शर्मा जी के द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार त्वरित जॉइनिंग लेटर दिया गया साथ ही लगभग 750 से 800 लोगों ने यहां पर अपना स्वास्थ्य लाभ लिया।


साथ ही आधार कार्ड सुधार और जीरो बैलेंस बैंक खोलने हेतु यहां पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 लोगों ने यहां पर आधार और बैंक कार्यों का लाभ लिया।
इस अवसर में धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि शहीद योगेंद्र शर्मा लगातार जनसेवा के माध्यम से धरसीवा की जनता की सेवा करते थे और उन्हीं के कर कमलों में चलकर और उनकी ही प्रेरणा से क्षेत्र की जनता का दिन-रात सेवा कर रही हूं और इसी सेवाक्रम को बढ़ाते हुए आज यहां पर बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं रोजगार मेला सहित कई अन्य कार्यों को उनके शहादत दिवस के अवसर पर इनकी समिति में आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत धरसीवां अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा, सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस एनएसयूआई सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811