Let’s travel together.

छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0 760

सुरेन्द्र जैन रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार को ग्राम छतौद में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। तिल्दा राज इकाई प्रधान श्री ठाकुर राम वर्मा की अगुवाई में समाज के प्रतिनिधियों और स्व- जनों ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना ने सामाजिक और परिवारिक जीवन को प्रभावित किया है। इसके बाद भी सामाजिक गतिविधियां निरंतर बना रहा है।उन्होंने कहा कि समाज के पूर्वजों की देन है कि हमारी सामाजिक व्यवस्था और एकता बनी रही है।समाज के लिखित संविधान के अनुसार समाज का संचालन किया जा रहा है। इसमें आवश्यकतानुसार परिवर्तन,परिवर्धन और संशोधन किया जाता रहा है।सामाजिक लोगों ने सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है।आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा।जब स्वस्थ अच्छा रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा।बच्चों को संस्कारवान बनाएं,लड़का और लड़की में भेद ना करें।हम सभी को आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।उनके आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है और उसे और मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पानी की समस्या को दूर करने के लिए नरवा योजना का संचालन किया जा रहा है।भविष्य के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था, वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं।इसी तरह सरकार गोठान योजना के माध्यम से गोधन की रक्षा कर रहा है।गौठान में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है।गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है।गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।योजनाओं को चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।गौठान में पैरा दान करें।खेतों में फसल उत्पादन के लिए वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर बीमारियों से बचा जा सकता है।उन्हीने कहा कि केवल सरकारी नौकरी में ध्यान ना दे, व्यवसाय के तरफ लोगों को ध्यान देना होगा। वर्तमान में खेती के रकबा में वृद्धि हुआ है और इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है,देसी उत्पादों की खरीदी के लिए मूल्य निर्धारित किया जा रहा है सभी गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तिल्दा राज में कुर्मी छात्रावास और सामुदायिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा की।कार्यक्रम में प्रतिभावान 38 बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा,दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सीताराम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री टंक राम वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुमन नायक, धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रकांत वर्मा, तिल्दा की जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा सहित छतौद की सरपंच श्रीमति कविता वर्मा और बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811