Let’s travel together.

जून में ‘शनि’ की उल्टी चाल इन राशियों पर पड़ने जा रही है भारी

0 79

शनि जब वक्री होते हैं तो सबसे अधिक पीड़ित हो जाते है. शनि को उल्टी चाल चलने में बहुत पीड़ा होती है. शनि की चाल बेहद धीमी बताई गई है. यही कारण है कि शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं. इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि का 29 अप्रैल को राशि परिवर्तन हुआ था. अब 5 जून 2022 को शनि वक्री होने जा रहे हैं. शनि पूरे 141 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे और 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे. शनि व्रकी होने से सभी राशियां प्रभावित होंगी. लेकिन कुछ राशियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ेगा. ये राशियां कौन सी हैं आइए जानते हैं-

मेष राशि – शनि के वक्री होने से आपके भाग्य पर असर पड़ सकता है. वर्तमान समय में राहु आपकी राशि में विराजमान है. शनि वक्री होने से अशुभता में वृद्धि होगी. धन की हानि का योग भी बन रहा है. इसलिए आर्थिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लेने होंगे. दांपत्य जीवन में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. इस दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

कर्क राशि– आपकी राशि पर शनि ढैय्या चल रही है. इसलिए इस स्थिति में कर्क राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. इस दौरान कई बनते काम बिगड़ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ सकता है. थोड़ी सतर्कता बरतें वाहन प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें.

मकर राशि– मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इस दौरान वाणी और धन पर विशेष ध्यान देना होगा. शनि वक्री आपके करियर को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. परिश्रम में कमी न आने दें. और नियमों का पालन करें. इस दौरान बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं. इसके साथ ही आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखना होगा.

कुंभ राशि – शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं.  29 अप्रैल 2022 से शनि देव आपकी राशि में आ चुके हैं.  कुंभ राशि में ही शनि वक्री हो रहे हैं. इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आपकी की ही राशि पर पड़ने जा रहा है.  इस दौरान किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें तो बेहतर होगा. बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर करें. विवाह आदि में बाधा आ सकती है. शनिवार को शनि देव की पूजा करें.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811