Let’s travel together.

बहिन भैया ओर सईयाँ ने रची थी लाखों की चोरी की साजिश

0 85

-एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने किया पर्दाफास

सुरेन्द्र जैन रायपुर

डागा भवन गुढ़ियारी रायपुर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने दो दिवस के भीतर पर्दाफास करने में सफलता हांसिल की है चोरी करने वाले तीन आरोपी बहिन भैया ओर सईंया निकले हालांकि इसका मास्टरमाइंड भैया अपचारी बालक है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रांजल डागा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराईं थी कि वह जगन्नाथ मंदिर के सामने डागा भवन गुढियारी रायपुर में परिवार सहित रहता है तथा प्रार्थी का स्वयं का वायम आटो के नाम से ई-रिक्शा डीलरशीप का दुकान है।  15.05.2023 को प्रार्थी सपरिवार घर में सोया था कि  16.05.2023 के सुबह करीब 08ः00 बजे जब प्रार्थी की पत्नि उसे

बतायी कि कमरे में रखें आलमारी का ताला टूटा हुआ है एवं लाॅकर में रखें सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम नहीं है। जिस पर प्रार्थी कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का बाहर हेण्डल खुला था आलमारी का लाकर टूटा हुआ था उसमें रखा सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के कमरे में प्रवेश कर आलमारी का लाॅकर तोड़कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 215/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


एसएसपी ने लिया मामला गंभीरता से बनाई थी टीम
लाखों रूपये की इस चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी गुढ़ियारी तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।


संयुक्त पुलिस टीम ने की बारीकी से पड़ताल
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के ई-रिक्शा दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पृथक – पृथक पूछताछ करने के साथ ही दुकान मंे पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये गए।
*पहले भैया का पता चला फिर बहिन ओर बहिन के सईंया का*
पुलिस की टीम पडताल कर ही रही थी कि इसी दौरान घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक बालक जो पूर्व मंे भी चोरी के कई प्रकरणों में बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी करते हुए विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बालक द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः बालक द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया ।
पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि वह अपने दीदी निधि मानिकपुरी व निधि मानिकपुरी के प्रेमी गौतम बघेल की सहमति से चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया था। दिनांक घटना को अपचारी बालक प्रार्थी के मकान में प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी किया था इस तरह बहिन भैया ओर बहिन के सईंया ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
*बहिन ओर बहिन के सईंया ले गए भैया से चोरी का माल*
अपचारी बालक ने बताया कि चोरी की मशरूका को उसकी दीदी निधि मानिकपुरी को दे दिया एवं निधि मानिकपुरी ने चोरी की मशरूका को अपने प्रेमी गौतम बघेल को दे दिया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा निधि मानिकपुरी एवं गौतम बघेल की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया बहिन भैया ओर बहिन का सईंया इन तीनो को
गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*कुछ अन्य चोरियों में भी निकली संलिप्तता*
चोरी के अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों/अपचारी द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों/मकानों से 05 नग मोबाईल फोन, चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम चोरी करना बताया गया है, जिस पर उसके कब्जे से चोरी के 05 नग मोबाईल फोन आधा किलोग्राम चांदी नगदी रकम लगभग 30,000 रूपये जुमला कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जप्त किया गया।

विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं आरोपी गौतम बघेल पूर्व मंे भी चोरी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुके है।

*ये है आरोपियों के पूरे नाम*

*01. गौतम बघेल पिता मोहन बघेल उम्र 24 साल निवासी पहाड़ी चैक गुढ़ियारी रायपुर

*02. निधि मानिकपुरी पिता सतीश मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी नर्मदापारा राधाकिशन मंदिर के पीछे गुढ़ियारी रायपुर

*03. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
*इनकीं रही महत्वपूर्ण भूमिका*
कार्यवाही में निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, विकास क्षत्री, राहुल शर्मा थाना गुढ़ियारी से म. प्रधान आर. पुष्पा धु्रव, आर. खूब लाल साहू, चंद्रप्रकाश तिवारी एवं जितेन्द्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |     गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811