सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा विधान सभा के कठिया व ग्राम पंचायत मढ़ी में आगजनी की घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा अग्निपीड़ितों से मिलने पहुची ओर उन्हें दस दस हजार की आर्थिक सहायता की.शुक्रवार को कठिया के तेजलाल मांडले व मढ़ी के नंदू यादव के घर अचानक आग लगने से उनका सबकुछ जलकर राख हो गया राशन कपड़ा कुछ नहीं बचा.विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी तरफ से नगद 10-10 हजार रुपये दोनों परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में दिए साथ ही तहशीलदार खरोरा से बात कर उन्हें निर्देशित भी की जो भी शाशन के द्वरा आर्थिक सहयोग हो पीड़ित परिवारों को दिलाये