Let’s travel together.

जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला आज नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया करेंगे शुभारंभ

0 598

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने कल 5 मार्च को चंदखुरी गौठान में जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला का आयोजन होगा। इस मेले का शुभारंभ प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे। मेले में किसानों को जैविक खेती से फायदा लेने के गुण सिखाए जाएंगे। मेले का आयोजन राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। मेला सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

कृषि विभाग के उपसंचालक श्री आर.के.कश्यप ने इस बारे में बताया कि जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला में किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही भूमि की उर्वरक शक्ति को बनाए रखने के लिए मिट्टी प्रशिक्षण की उपयोगिता भी बताई जाएगी। श्री कश्यप ने बताया कि किसानों का पंजीयन सुबह 9 बजे से होगा। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया सुबह 10.30 बजे इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। मेले में कृषि वैज्ञानिकों-विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही उनकी समस्याओं संबंधी प्रश्नों का उत्तर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिया जाएगा।

इस जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री राजु शर्मा, आरंग के जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा, चंदखुरी के जनपद सदस्य श्री दिनेश ठाकुर सहित चंदखुरी के नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर भी शामिल होंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस मेले में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जैविक खेती के तरीके व उन्नत तरीकों को सीखने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस ए टी आई कर्मचारियों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार लगाई     |     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के विषय में किसानों को दी गई सलाह     |     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्वाल बाबा जल झिरनिया जलाशय में साफ सफाई      |     5 वें दिन हुई समाधि..मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज की डोला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     संघर्ष और सफलता की मिसाल: विपरीत परिस्थितियों में छात्रों ने रचा इतिहास     |     भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को     |     सिलवानी के पिपलिया कला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन सहयोग से श्रमदान     |     भाजपा के राज्यों में सत्ता संधान के अभिनव फंडे…!- अजय बोकिल     |     वात्सल्य का वातावरण मिला तो निखर गई बच्चों की प्रतिभा     |     छतरपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811