Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का शुभारंभ

0 96

नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने से गंभीर रोगों से होता है बचाव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर बहुत घातक रोग है, लेकिन इसका समय पर पता चल जाने पर पूरी तरह से बचाव हो जाता है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराना चाहिए। नियमित स्वास्थ्य जांच करने से गंभीर रोग से बचाव संभव है। इसके साथ ही हमें विभिन्न विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी का भी पता चलता है जिन्हें दूर करके हम स्वस्थ रह सकते हैं।

चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रीवा को बनाएंगे मेडिकल हब

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में नई कैंसर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें शीघ्र ही 32 करोड़ रुपए की लागत से अति आधुनिक मशीन लगाई जाएगी। रीवा को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल विन्ध्य क्षेत्र के रोगियों का उपचार होगा बल्कि आसपास के क्षेत्र के गंभीर रोगी भी यहां उपचार करने के लिए आएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता के स्वास्थ्य की लगातार चिंता कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अब गरीब भी हवाई जहाज से जाकर अपना इलाज करा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हॉस्पिटल तथा जिला रेडक्रॉस समिति ने शासकीय कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर लगाकर बहुत सराहनीय कार्य किया है। यहां की छात्राओं और कार्यरत महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की नि:शुल्क सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व रीवा में पूरे संभाग के एक लाख व्यक्तियों की नि:शुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी। जिसमें जांच के बाद 136 कैंसर रोगी पाए गए थे। जिन्हें उचित उपचार की सुविधा दी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, नेशनल हॉस्पिटल के संचालक डॉ अखिलेश पटेल, डॉ पूजा गंगवार पटेल तथा डॉ योगेश शुक्ला कैंसर रोग विशेषज्ञ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811