Let’s travel together.

खरगौन हादसे में मृतको की संख्या हुई 22

0 139

तारकेश्वर शर्मा

खरगौन।मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। हादसे में अभी तक कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के अधिकृत नाम और पते भी सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। कैबिनेट के सदस्यों ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 22 लोगों की असामयिक निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।बता दें कि खरगोन में यात्रियों से भरी बस पुल से सीधे नदी में जा गिरी। इस घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। जहां बोराड नदी के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है। जिससे लोग हताहत हुए। बस के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों के नाम पते

विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल नि. गंधावड़ थाना ऊन खरगोन
2. सोम पिता दिनेश 11 माह नि. घेगांवा थाना ऊन खरगोन
3. दुरगेश पिता साजन सिंह 20 साल नि मोटापूरा थाना ऊन खरगोन
4.मुस्कान पिता कालू 14 साल नि. देवगुराड़िया इंदौर
5.संजय पिता पंडरी 30 साल नि सुरपाल थाना ऊन खरगोन
6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा नि धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर नि लोनारा थाना मेनगांव खरगोन
8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल नि छालपा मेनगांव खरगोन
9.साविता बाई पति भगवान वर्मा नि मद्राणीया थाना ठीकरी बड़वानी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर60 साल नि लोनारा थाना ऊन खरगोन
11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल नि अतरसम्भा थाना बेड़िया खरगोन
12. आँचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
13. लष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल नि. घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल नि घटवा थाना ठीकरी बड़वानी
15. विजय नि सुरपाला थाना ऊन खरगोन
16. सुखदेव पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन
17. मलु बाई पति भगवान नि लोनारा थाना ऊन खरगोन
18. कान्हा पिता संतोष पाटीदार पिपरी थाना ऊन खरगोन
19. कल्लू बाई पति जोगिलाल पाटीदार नि पिपरी थाना ऊन खरगोन
20. पिंकी पति कालू वास्कले नि जरवाहा थाना ठीकरी बड़वानी
21.सुमित पिता कमल नि बोरखड़ थाना मनावर धार
22. अर्जुन नि जोटपुर थाना मनावर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811