Let’s travel together.

मंडे टेस्ट में द केरल स्टोरी की शानदार कमाई, 50 करोड़ के करीब पहुंची

99

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी के बैन की डिमांड लगातार उठ रही है। फिल्म अपने टीजर और ट्रेलर रिलीज से ही विवादों में घिरी हुई है। हालांकि, इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

द केरल स्टोरी भारी बवाल के बीच 5 मई को रिलीज कर दी गई। कहानी के कारण फिल्म पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई। यहां तक कि साउथ के कुछ राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग भी नहीं होने दी गई। रिलीज के चार दिन बाद भी द केरल स्टोरी को बैन करने की मांग उठ रही है।

लागत निकालने के पहुंची करीब

इन मुसीबतों के बीच द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करने की कोशिश कर रही है। रिलीज के चार दिनों के अंदर ही फिल्म अपनी लागत निकालने के पीछे पड़ गई है।

TKS का वीकेंड कलेक्शन

शुक्रवार को रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.03 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, शनिवार को फिल्म ने आगे बढ़ते हुए 11.22 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को TKS ने छलांग लगाई और 16 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

द केरल स्टोरी का मंडे टेस्ट

द केरल स्टोरी ने तीन दिनों में ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 35.25 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया। वहीं, मंडे टेस्ट की बात करें तो फिल्म के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, द केरल स्टोरी ने 8 मई को लगभग 4.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

TKS का टोटल कलेक्शन

द केरल स्टोरी ने इसके साथ ही चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल हो सकती है।

लागत के पहुंची करीब

द केरल स्टोरी में लीड रोल में अदा शर्मा हैं। फिल्म बेहद कम बजट में बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन की फिल्म की लागत लगभग 40 करोड़ के करीब है। वहीं, केरल स्टोरी अब तक 40 करोड़ कमा चुकी है यानी फिल्म कुछ ही दिनों में अपना प्रॉफिट भी आराम से निकाल लेगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाणगंगा धाम पर 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, अयोध्या से आएंगे जगदगुरु वल्लभाचार्य     |     डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811