Let’s travel together.

यूपी निकाय चुनाव में मतदान जारी, प्रयागराज में पकड़े गए तीन फर्जी वोटर

102

उत्‍तर प्रदेश नगरीय न‍िकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के 37 ज‍िलों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान शुरु होने से पहले ही प्रयागराज, श‍िकोहाबाद, फ‍िरोजाबाद, सीतापुर, रामपुर, बलरामपुर में मतदान केन्‍द्रों के बाहर लंबी लाइन लग गई। ऐसे में फ‍िरोजाबाद और श‍िकोहाबाद में जहां पुल‍िस फर्जी वोटर पकड़े वहीं प्रयागराज में भी तीन को फेक आधारा कार्ड के साथ दबोचा। फ‍िलहाल सभी से पुल‍िस पूछताछ कर रही है।फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र की श्रीराम कालोनी स्थित हेम कान्वेंट गर्ल्स स्कूल में 8 महिला पुरुष फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने पहुंचे। जानकारी होने पर सभी को पुलिस ने पकड़ा ल‍िया। इस दौरान उनके पास से म‍िले आधार कार्ड को भी पुल‍िस ने जब्‍त कर ल‍िया। वहीं शिकोहाबाद में भी दो फर्जी वोटर पकड़े गए हैं। पुल‍िस सभी से पूछताछ कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811