Let’s travel together.

स्काउट गाइड ने प्रारंभ की जल सेवा और अभिरूची केंद्र

0 193

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भारत स्काउट गाइड जिला संघ गुना के वार्षिक कार्यक्रम एवं राज्य मुख्यालय के निर्देश पर अध्यक्ष फ्रैंक नोबेल कलेक्टर एवं भारत स्काउट गाइड, जिला मुख्य आलोक जैन जिला कमिश्नर श्री चंद्रशेखर सिसोदिया के मार्गदर्शन जिला संघ गुना पर जल सेवा कार्य एवं अभिरुचि केंद्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर राजेश गोयल सहायक संचालक  एवं जिला सचिव प्रताप नारायण मिश्रा एवं संघ के पदाधिकारी ने किया। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी ने बताया कि आज जिला संघ कार्यालय पर जल सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। शीघ्र ही रेल्वे स्टेशन पर भी स्काउट गाइड जल सेवा प्रारंभ करेंगे।साथ ही वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार
अभिरुचि केंद्र भी प्रारंभ किया है जिसमें बच्चों को क्राफ्ट कला, कबाड़ से जुगाड़, टेलरिंग, हस्तकला, संगीत,अभिनय, मेंहदी ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा कार्यक्रम 10 जून तक संचालित रहेंगे इस अवसर पर आजीवन सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद रघुवंशी,दिनेश शर्मा, श्रीमती राखी नामदेव डी ओ सी गाइड, सुरेन्द्र शर्मा,सुनील रघुवंशी, रामकृष्ण रघुवंशी,आशा गोंदिया , स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811