Let’s travel together.

महाविधालय की भूमि किसी भी हालत मे हस्तांतरित नही होनै दूंगा-संदीप चौहान

0 114

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

एक मात्र शा.महाविधालय बरेली जो आज जोर्ण शीर्ण अवस्था मै नगर ओर आसपास के छात्रो के भविष्य का निर्माण कर रहा है।
जिसे 80 के दसक के पूर्व नगर के गणमान्य धागरिको एवं पूर्व विधायक स्व.श्री खुमान सिह रधुवंशी के अथक प्रयासो से पूर्व राष्ट्रपति स्व श्री शंकरदयाल शर्मा के द्वारा 40 एकड़ भूमि पर दानदाताओ की राशि से वनवाया गया था जो कृषि महाविधालय के लिये स्वीकृत हुआ दुर्भाग्य वश कृषि महाविधालय सीहोर चला गया ।
शा.महाविझलय बरेली जिले मे एक मात्र विधालय था जिसमे अधृययन कर मंत्री ,से लेकर डाक्टर,इंजीनियर, वकील आदि ने महाविधालय को गौरव प्रदान किया।
लेकिन इस महा विधालय की स्थिति हायर सेकेन्ड्री स्कूल जैसी रह गयी है।
नाम मात्र का महा विधालय रह गया है‌।
पहले विभिन्न विषयो से एम .ए.,एम.एस.सी. एवं एन सी सी ,व विभिन्न प्रकार की क्रीड़ा प्रतियोगिताये हुआ करती थी जो समाप्त हो गयी है‌।
होस्टल पुर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
ऐसी परिस्थिति मे जन भागीदारी अध्यक्ष संदीप चौहान ने पत्रकार वार्ता मे वताया कि राजस्व विभाग के द्वारा महाविधालय की भूमि अनुविभागीय कार्यालय हेतु अधिग्रहण करने की मांग की गयी है,जो दीवार पर चस्पा किया गया है।,इसके पूर्व भी 3 एकड़ भूमि सिविल न्यायालय हेतु अधिग्रहण की जा चुकी है।पर अब मै महाविधालय की भूमि को हस्तान्तरित नही होने दूगां इसके लिये मुझे जन आन्दोलन ही क्यो न करना पड़े। इस वार्ता मे महाविधालय के प्राचार्य नीरज दुवे,वरिष्ठ प्राध्यापक डा.आर एन सक्सेना,जन भागीदारी के अरूण दुवे उपस्थित थे‌।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811