Let’s travel together.

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम भूपेश ने 27 हजार पदों पर जल्द भर्तियां शुरू करने की घोषणा की

114

कांकेर  ।  कांकेर में साहू समाज द्वारा जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट में लंबित आरक्षण मामले पर हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। अब स्टे हट जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। विभागों में लंबित भर्ती प्रक्रिया जिसमे नियुक्ति पत्र जारी करना शेष है जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही अन्य विभिन्न विभागों में कुल 27 हजार पदों पर भर्तियां प्रारंभ करने की बात कही है।

कर्मा महोत्सव में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की दो दिसंबर को आरक्षण बिल पास कर राजभवन भेजा गया था जिसमे ओबीसी को 27 प्रतिशत, आदिवासी 32 प्रतिशत अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत तथा ईडब्लूएस को चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस प्रकार से बिल बनाकर विधानसभा से पारित कर राजभवन भेजा गया है। लेकिन राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है। कल पूरा पांच माह हो जायेगा राजभवन बिल भेजे। लेकिन पिछले सरकार के द्वारा 2012 में दिए 58 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811