Let’s travel together.

सलामतपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भोपाल मार्ग पर किया लोगों को जागरूक

0 398

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सोमवार को सलामतपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने सलामतपुर के भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 मार्ग पर पंचायत कार्यालय के सामने लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक कर बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवर लोडिंग, नियमों के विपरीत वाहनों का संचालन तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। यातायात को सुगम बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव देकर लोगों को बताए गए। एवं अन्य यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं साइबर ठगी ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में भी विस्तार से लोगों को बताया। और इससे सतर्क रहने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं लोगों को बताया गया कि कोई भी अनजान कॉल आने पर किसी को भी पासवर्ड, ओटीपी या अपनी पर्सनल बैंक डिटेल ना शेयर करें। बैंक द्वारा कभी भी पासवर्ड ओटीपी नहीं मांगे जाते हैं। किसी अनजान कॉल पर पर्सनल डिटेल ना दें। जिससे आप बड़े नुकसान होने से बच सकते हैं। इस मौके पर नगर के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811