Let’s travel together.

देवाधिदेव महादेव की महिमा है अपरंपार, महाशिवरात्रि पर जरूर करें यह उपाय 

0 470

फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। देवाधिदेव महादेव की महिमा अपरंपार है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि का आगमन होता है। देवाधिदेव भगवान शिव श्रद्धा भक्ति के साथ की गई जरा सी पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं।

महाशिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव का सच्चे हृदय से स्मरण करें। ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए रुद्राभिषेक करें। भगवान शिव को 108 बेल के पत्ते अर्पित करें और अंतिम पत्ते को आशीर्वाद के रूप में तिजोरी में रख लें। भगवान शिव को प्रिय डमरू को बहुत शुभ माना जाता है। डमरू को घर में रखने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती। भगवान भोलेनाथ की पूजा बेलपत्र के बिना अधूरी है। रोजाना उन्हें बेलपत्र अर्पित करने से घर में दरिद्रता नहीं आती है और मन शांत रहता है। शिवरात्रि के दिन अपने गले में रुद्राक्ष धारण करें। इससे पहले उसे कच्चे दूध के साथ धो लें। भगवान शिव का त्रिशूल मानसिक शांति प्रदान करता है और घर में त्रिशूल रखने से परिवार को कभी किसी की नजर नहीं लगती है। महाशिवरात्रि के दिन घर में सुंदर रंगोली बनाएं। रंगोली बनाने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। इस पावन दिन अपने घर में शिव परिवार का चित्र लगाएं। इससे घर में क्लेश नहीं होता है और बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। भगवान शिव नंदी पर विराजित हों या फिर ध्यान की मुद्रा में हों ऐसा चित्र लगाने से घर में वातावरण शांत रहता है। बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। भगवान शिव का निवास कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है। इस कारण शिवजी की मूर्ति या चित्र को घर की उत्तर दिशा में लगाना श्रेष्ठ रहता है। महाशिवरात्रि के शुभ दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर मंदिर जाएं। भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करें। माता गौरा को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811