Let’s travel together.

उत्तर भारत में लू के थपेड़े मौसम विभाग ने कहा-इन राज्यों में बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

138

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा चार अन्य राज्यों – सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। इस समय पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है। लू के थपेड़े चलने लगे है। मंगलवार को तापमान का पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। यूपी के हमीरपुर और प्रयागराज में 44.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि हल्की बारिश से ही इससे कुछ निजात मिल सकती है। केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ने हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को हल्की बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो पटना समेत प्रदेश के 13 शहर हीट वेव (लू) की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर दिन में चार घंटे लू चलने और इस दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के दक्षिण भाग, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य भाग में लू का प्रभाव बना रहेगा।

यहां स्कूलों का समय बदला, अन्‍य राज्‍यों का ये है हाल

– कुछ राज्यों में तेज लू चलने लगी है जिसके कारण वहां के प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इनमें बंगाल और झारखंड शामिल है।

– झारखंड प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब यहां स्कूलों के खुलने का समय सुबह 7 से 12 कर दिया गया है।

– मप्र में मंगलवार को सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जो प्रदेश का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।

– बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं तेज हवाएं चलने के साथ वर्षा हो सकती है।

– मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एआरजी अर्जुनी का तापमान प्रदेशभर में सबसे अधिक रहा। पंजाब में बुधवार से मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चौदह लाख का पच्चीस क्विंटल घी जप्त, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई     |     गुरु पूर्णिमा पर आस्था का उमड़ा सैलाब, के मंदिरों में दिनभर गूंजे जयकारे     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां     |     आसमान में बादल तो छाये परन्तु बारिश लापता     |     31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक     |     दिव्यांगों की आवाज़ रहे समाजसेवी नवाब कुरैशी बूटा नहीं रहे, शोक     |     सेवा सदन में मरीजो की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा     |     गुरु पूर्णिमा पर मोहदी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव,विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान     |     जनदर्शन के बाद विधायक ने ली विभागीय समीक्षा बैठक,समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश     |     वरिष्ठ समाजसेवी एसकेएस चौहान का स्वास्थ्य लाभ के बाद शिवपुरी आगमन पर भव्य स्वागत       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811