Let’s travel together.

मप्र में अब 10 वर्ष के लिए मिलेगा उद्योग-व्यापार का लाइसेंस – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

76

भोपाल। उद्योगपतियों और व्यापारियों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। किसी भी उद्योग-व्यापार का लाइसेेंस अब 10 वर्ष से कम के लिए नहीं बनेगा। नवीनीकरण भी 10 वर्ष तक मान्य रहेगा। अभी कुछ उद्योगों का एक तो कुछ का दो वर्ष के लिए लाइसेंस मिलता था।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं रहने देंगे। प्रदेश में उद्योग विकास दर 24 प्रतिशत है। व्यापारी और उद्योगपति प्रदेश की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करें। विकास में निरंतर भागीदारी करते रहें। मुख्यमंत्री भोपाल में फेडरेशन आफ एमपी चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सातवें आउट स्टैंडिंग पुरस्कार वितरण और 44 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों, उद्योगपतियों और संस्थानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फेडरेशन आफ मध्य प्रदेश चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डा. राधाशरण गोस्वामी और बड़ी संख्या में व्यापार और उद्योग से जुड़े नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी 71 हजार करोड़ से बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गई है। देश के अन्य राज्यों से मध्य प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर एक लाख 40 हजार रुपए हो गई है। राज्य का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख 14 हजार करोड़ हो गया है। कृषि के क्षेत्र में लगातार विकास दर बढ़ने का चमत्कार हुआ है।

कृषि का उत्पादन 100 करोड़ टन से बढ़कर 700 करोड़ टन हो गया है। बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट से बढ़कर 28 हजार मेगावाट हो गया है। डा. राधाशरण गोस्वामी ने कहा कि फेडरेशन द्वारा व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। विश्व भर में उत्पाद भेजे जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज में हर्षोल्लास से मनी केवट जयंती      |     स्वर संगीत एवं स्वास्थ्य सेवा समिति ने कैंसर पीड़ित को बढ़ाई मदद की पहल     |     रम्पुरा कलां में विद्युत विभाग का विशेष शिविर संपन्न, मौके पर निपटाए गए कई मामले     |     भारत की तेल बचत का “ब्रह्मास्त्र” — फिर लौटेगा भट्ट वाहन मॉडल?     |     सिंहस्थ 2028 और हाईवे निर्माण की तैयारियां जोरों पर       |     वैदिक रीति रिवाज से बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न     |     NEET पेपर लीक पर सियासी आग! बम्होरी में शिक्षा मंत्री के पुतला दहन की कोशिश, पुलिस ने रोका     |     उज्जैन और रीवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सकते हे जनसभा     |     पीएम मोदी की अपील का असर: फिजूलखर्ची रोकने अब स्कूटी से सफर करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा      |     निषाद,केवट,मांझी सद्भावना मंच ने धूम धाम से मनाई भक्तराज केवट की जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811