Let’s travel together.

अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक

76

महू/ इंदौर। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन आठवीं-दसवीं उत्तीर्ण सहित सभी पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके लिए विस्तृत शेड्यूल joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया है।

जनरल ड्यूटी केटेगरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 से 21 अप्रैल तक रोजाना तीन-तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रथम शिफ्ट सुबह 8.30 बजे, द्वितीय 11.30 बजे और तृतीय दोपहर 2.30 बजे होगी। एक घंटे का पेपर होगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।

इंदौर-उज्जैन में होंगे परीक्षा केंद्र

ट्रेड्समैन 10वीं पास कैटेगरी के अभ्यर्थी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्नीकल, जीडी महिला एमपी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। परीक्षा इंदौर तथा उज्जैन के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा-एक में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन 17 अप्रैल की शाम सात बजे तक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन किए जा सकते हैं। आनलाइन पंजीयन के बाद चयन सूची 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। 21 अप्रैल को प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811