Let’s travel together.

गंगा सप्तमी 27 अप्रैल को जानें क्या है शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

128

हिंदू धर्म में गंगा नदी का विशेष महत्व है और सनातन धर्म में गंगा नदी को देवी के समान पूजा जाता है। सनातन धर्म में मां गंगा को मोक्षदायिनी कहा जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी का धरती पर आगमन सप्तमी तिथि को हुआ था, इसलिए हर साल गंगा सप्तमी मनाई जाती है।

27 अप्रैल को है गंगा सप्तमी

हिन्दू पंचांग के मुताबिक वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी मनाई जाती है। साल 2023 में गंगा सप्तमी तिथि 26 अप्रैल यानी बुधवार को आएगी। बुधवार को सुबह 11.27 बजे से पूजा का मुहूर्त होगा, जो 27 अप्रैल, को दोपहर 1.38 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि के चलते गंगा सप्तमी का पर्व 27 अप्रैल को मनाया जाएगा।

ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5.2 मिनट से शुरू होगा, जो 11.59 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मां गंगा की आराधना करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। 27 अप्रैल को मध्याह्न मुहूर्त सुबह 12 बजे से लेकर 1.50 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां गंगा के मंत्रों का जाप करने से पापों का नाश होता है और पुण्य मिलते हैं।

जानें क्या है गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यता है कि गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा में डुबकी लगाते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति के दुख, बीमारी, कष्ट आदि दूर हो जाते हैं। जीवन में सफलता, सुख, समृद्धि प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811