Let’s travel together.

लकड़ी चोरों ने वनरक्षक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, वनरक्षक गंभीर रूप से घायल

0 202

सुल्तानगंज क्षेत्र में देर रात मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने की कार्यवाही

एक लकड़ी चोर गिरफ्तार

रायसेन।खनिज माफियाओं के बाद अब जंगल माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जहां अवैध रूप से फर्नीचर ले जा रहे लोडिंग ऑटो को रोकने वाले वनरक्षक के ऊपर ऑटो चढ़ा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
सुल्तानगंज क्षेत्र में देर रात मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा फर्नीचर माफियाओं के ऊपर बड़ी कार्यवाही की गई, अवैध फर्नीचर ले जा रही गाड़ी रोकने पर माफिया ने वनरक्षक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, घटना में वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वनरक्षक को विभाग के लोग उठाकर सुल्तानगंज अस्पताल ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वनरक्षक को सागर रेफर किया गया। वही घटना की रिपोर्ट सुल्तानगंज थाने में की गई है।


जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने अवैध फर्नीचर ले जा रहे पिकअप वाहन का भैसा गांव के तिगड्डे से मरखेड़ा गुलाब गांव तक पीछा किया और पिकअप वाहन को ओवरटेक कर आगे खड़े होकर वाहन को

रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान फर्नीचर माफिया ने वनरक्षक संजीव शर्मा के ऊपर पिकअप वाहन चढ़ा दिया जिसमें संजीव शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। उसी दौरान पीछा करती हुई पहुंची वन विभाग की टीम ने वाहन चालक को दबोच लिया। जबकि कुछ माफिया रात के अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए। वन विभाग ने आरोपी पिकअप चालक सौरभ साहू पुत्र शंभूदयाल साहू निवासी बिड़ी कॉलोनी बेगमगंज एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही एक पिकअप वाहन और सागौन की लकड़ी से बना एक सोफा एक दीवान, पलंग 20 नग चौखट के जप्त किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811