Let’s travel together.

आपसी समझौता एक प्रकरण से बनने वाले अनेक प्रकरणों को रोकता है – न्यायाधीश आसुतोष शुक्ल

0 118

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मध्यस्थता विवाद खत्म करने का सबसे सटीक पहलू है , जीवन का सबसे बेहतर पल दोनों पक्षकारों के बीच समझौता कराना है जिससे मत ओर मन भेद खत्म हो जाते है ओर ये तभी संभव है , जब दोनों पक्षकार अपने -अपने प्रकरण में आपसी सहमति से सुखद समझौता कर लें ।

उक्त उदगार तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल ने मध्यस्थता जागरूकता शिविर में अनेकों पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।

उन्होंने एक विवाद से कई विवाद निकले की बात करते हुए कहाकि कई मामलों में देखा गया है कि जब किसी एक बात पर विवाद होता है तब एक विवाद के बाद दोनों पक्षकारों पर कई प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में लंबे समय तक चलते हैं।
सबसे अच्छा है कि किसी से माफी मांग ली जाए और किसी को माफ कर दिया जाए ताकि अपने साथ , अपने बच्चों का भविष्य निर्विवाद होकर उनका भी जीवन अच्छे से गुजरे ।

व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी निशांत मिश्रा ने अपनी पद पदस्थापना स्थल गुना के प्रकरण का वृतांत सुनाते हुए बताया कि घरेलू हिंसा के चलते 40 साल से अलग रह रहे दोनों पति-पत्नी के बीच उन्होंने तरकीब से समझौता कराते हुए नाती – पोतों के साथ उनकी फिर से बारात निकलवाई ।
पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों में अधिवक्ताओं को पहल करते हुए तत्परता से ऐसे प्रकरणों का दोनों पक्षकारों में समझौता करा लकर खत्म कराना चाहिए ।

वही व्यवहार न्यायाधीश ( द्वितीय वर्ग) सुश्री श्वेता चौहान ने मध्यस्थता जागरूकता शिविर में आगे से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहाकि यदि महिलाओं को भी हम कानूनी ज्ञान से प्रेरित करेंगे तो वह भी घरेलू विवादों से बचकर समझौते के लिए प्रेरित होगी ।
शिविर को अधिवक्ता श्रीकृष्णा तिवारी एवं संतोष बुंदेला ने भी संबोधित किया । अंत में आभार प्रदर्शन व्यवहार न्यायाधीश ( प्रथम श्रेणी ) निशांत मिश्रा द्वारा किया गया ।

फोटो – बेगमगंज में मध्यस्थता जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए एडीजे आशुतोष शुक्ल ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811