Let’s travel together.

रायसेन में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद मचा हड़कंप

0 422

 

-जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट

रायसेन ।एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है, महिला जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची थी सैंपल लेने के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, जिसे होम आइसोलेट गया है।

एक बार फिर से देश भर में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं, अब तक 4000 से ज्यादा केस सामने आए हैं, जिसको लेकर अस्पताल में फिर से तैयारियां शुरू हो गई है, वही व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिला अस्पताल में 11 अप्रैल को मॉकड्रिल भी होना है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा ने बताया कि रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी एक महिला जो कि जिला अस्पताल में जांच कराने आई थी पर संदिग्ध होने पर उसकी कोरोना की जांच की गई वही सैंपल के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है, जिसे होम आइसोलेट किया गया है, वहीं बीते 7 दिनों में लगभग 250 सैंपल लिए थे जिसमें किसी की भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई थी देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज जो संदिग्ध है उनकी जांच भी की जा रही है।

लोग कर रहे लापरवाही एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या ने सभी को चिंता में डाल दिया है पर जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोग अभी भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, वही सर्दी जुखाम के मरीज भी जिला अस्पताल में काफी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा ने लोगों से अपील की है कि गड़बड़ पाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811