Let’s travel together.

राजस्थान के इन जिलों में आज और कल तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

123

पूर्वी राजस्थान में आज और कल इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिससे खेतों में कटी रखी फसलों को नुकसान होने की आशंका है. पहले ही बेमौसम बारिश के चलते खेतों में रखी फसलों को बहुत नुकसान हो चुका है और अब एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है.

राजस्थान में लगातार मौसम बदल रहा है. पूर्वी राजस्थान में आज और कल इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिससे खेतों में कटी रखी फसलों को नुकसान होने की आशंका है. पहले ही बेमौसम बारिश के चलते खेतों में रखी फसलों को बहुत नुकसान हो चुका है और अब एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है.

बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का दौर जारी रहा है. इस बीच बारिश के बाद जब थूप खिली तो तापमान आसमान पर रहा. ज्यादातर जिलों में 35 डिग्री से ऊपर तापमान रहा है. जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा में तो ये तापमान 36 डिग्री के पार हो चुका है.

माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस बीच बांसवाड़ा में 38.5 और फलोदी-जालोर का तापमान  37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है. ऐसे में ये समझा जा सकता है कि बारिश के चलते खुशनुमा हुए मौसम के बाद प्रचंड गर्मी पड़ेगी.

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक साल 2023 में हर हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता रहा है. जिससे मौसम में ये बदलाव दिखने अभी जारी रहेगे. उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों के साथ ही जयपुर में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. जैसलमेर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश का होने की आंशका है. बीकानेर में भी 30 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी गिर चल सकती है..

आपको बता दें कि राजस्थान में अगले हफ्ते से गर्व हवा यानि की लू की चेतावनी भी है. ये सिलसिला 10 अप्रैल के बाद शुरु होगा और गर्मी बढ़ेगी. 14 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811