Let’s travel together.

चोला छोड़कर बाल रूप में दिखने वाले हनुमान जी को देखने उमड़ी भीड़, मंदिर पर लगा मेला

0 207

 

– शिवपुरी के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर दूर-दूर से दर्शन करने आए भक्तगण

– हनुमान जयंती पर विशेष

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शिवपुरी के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर बाल रूप में दिखने वाले हनुमान मूर्ति को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण जुटे। क्योंकि यहां पर पिछले दिनों हनुमान मूर्ति ने करीब 200 साल पुराने चोले को छोड़कर के पुरानी मूर्ति जो बाल रूप में थी उसमें अवतरित होकर लोगों को दर्शन दिए हैं। हनुमान जी के इस बाल रूप को देखने के लिए दूर-दूर से भक्तगण यहां हनुमान जयंती के मौके पर पहुंचे। इस दौरान जहां पर बड़ी संख्या में हर वर्ष की भांति मेला भी लगा। इस मेले में भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रसादी पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। इस मंदिर के पुजारी अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भगवान की मूर्ति ने अपना चोला छोड़ने के बाद वर्षों पुरानी जो मूर्ति है उसका बाल अवतरित रूप देखने को मिल रहा है जिसे देखने के लिए हनुमान जयंती पर बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है और वर्षों से यहां हनुमान जयंती पर मेला भरता है। हनुमान जयंती के मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि यह बरसों पुराना मंदिर है और इस मंदिर से लोगों की बड़ी आस्था है। उन्होंने कहा कि बाल रूप में हनुमान जी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। हनुमान जयंती पर अपने परिवार सहित दर्शन करने के लिए आए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि इस प्रसिद्ध मंशापूर्ण मंदिर पर ऐसी मान्यता है कि जो भक्त यहां हनुमान जी से जो मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। बाल रुप में भगवान दिख रहे हैं तो उन्हें देखने के लिए हनुमान जयंती पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने करने के लिए आए। हनुमान जयंती पर यहां धार्मिक भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

केपी ग्रुप ने कराया भंडारा, हजारों की संख्या में लोग पहुंचे-

इस प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए केपी ग्रुप के आनंद कुमार चौरसिया परिवार ने यहां पर भंडारे का आयोजन किया। इस मौके आशीष कुमार चौरसिया, अनिल चौरसिया, राजू, राकेश, मनोज सोनी आदि यहां विशेष सहयोग करते हुए देखे गए। भंडारे में करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसादी पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811