Let’s travel together.

लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार-कांग्रेस

0 165

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार षड्यन्त्र पूर्वक लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है।
कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ब्लॉक पत्रकार वार्ता में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा देश में आम आदमी के लिए आवाज उठाना गुनाह हो गया है मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है हमारे देश के नेता राहुल गांधी जी जो आज सड़क से लेकर सदन तक आम जनों के लिए आवाज उठा रहे हैं उन्हें ही गलत तानाशाही रवैया से देश की आवाज उठाने पर उन्हें अदालत से षड्यन्त्र पूर्वक दोषी करार दिलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जान ले की राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने से अडानी के घोटालों पर पर्दा नहीं डाल सकते और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी हम सब पार्टी के एक एक कार्यकर्त्ता राहुल गांधी जी के साथ हैं।
आज जिस प्रकार चोर को चोर कहना देश में अपराध हो गया है मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करवा रही है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं घोटाले बाज की जांच की हिम्मत नहीं है विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशे रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच से आख़िर किस खुलासे का भय मोदीजी को सता रहा है? कौन बेनकाब हो जायेगा किसकी प्रतिभा खंडित होने का भय भाजपा सरकार को सता रहा है? जो वह अडानी के घोटाले की जांच नहीं करवा रहे है।
संसद की सदस्यता खत्म से राजनैतिक चुनौती खत्म नहीं हो जाती। देश के बड़े-बड़े जनआंदोलन संसद में नहीं सड़क पर हुये है और जीते गये है।कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनता के बीच जायेगी

हम अंग्रेजो से नहीं डरे तो लोकतंत्र के हत्यारों से क्या डरेंगे-दुर्गेश वर्मा

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस उन अंग्रेजो से नहीं डरी जिन्होंने व्यापारी बनकर भारत आकर भारत को गुलामा बनाया भोले भाले हमारे देशवासियों पर जब अंग्रेजों ने जुल्म ढाए तब कांग्रेस ने देश को एकजुट किया और अंग्रेजो के खिकाफ क्रांति का आगाज किया लंबे संघर्ष के बाद कांग्रेस ने आंग्रेजी को भारत छोड़ने विवश कर दिया और देश को आजादी दिलाई बर्तमान में भी राहुल गाँधीजी ने देश को तोड़ने वाली देशविरोधी शक्तियो के खिलाफ आवाज उठाई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार घबराई हुई है चीन को लेकर मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये के खिलाफ भी राहुल गाँधीजी आवाज उठाये देश मे तरह तरह के टेक्स ओर महंगाई बढाकर मोदी सरकार जनता का धन खजाने तक लाकर उसे अडानी अंबानी की जेब भरने में लगे है
देशहित में सत्य बोलने पर षड्यन्त्र पूर्वक सदस्यता खत्म कर लोकतंत्र का गला घोंट रही मोदी सरकार पत्रकार वार्ता को प्रभारी कृपा राम निषाद ने भी संबोधित किया पत्रकार वार्ता में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजू वर्मा ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद शर्मा साहिल खान मनोज सायतोड़े राजू सायतोड़े, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811