Let’s travel together.

लाडली बहना पहले ही दिन परेशान, नहीं चला सर्वर

71

भोपाल । प्रदेश के साथ-साथ भोपाल जिले में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन शनिवार से भरना शुरू हो गए हैं। इसके लिए नगर निगम के सभी 85 वार्ड में शिविर लगाए गए हैं, तो वहीं हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को आवेदन का पहला दिन था, योजना के आवेदन भरने की शुरूआत ही कमजोर हुई है। दरअसल आवेदन भरने के लिए जो एप तैयार किया गया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से पोर्टल में समस्या आने और सर्वर ठप होने की वजह से कई केंद्रों पर आवेदन नहीं भरे जा पा रहे हैं। शिविरों के बाहर महिलाओं की सुबह से लंबी-लंबी लाइन कतार लग रही। इसके अलावा पुराने भोपाल के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आवेदन भरने के लिए शिविर तो बनाए गए हैं, लेकिन आपरेटर नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। इससे प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुलकर रखा गई है। लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन की यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।
गौरतलब है कि नगर निगम के सभी 85 वार्ड के लिए 200 शिविर और जिला पंचायत की 222 ग्राम पंचायत के एक-एक शिविर और बैरसिया नगर पालिका के शिविरों को मिलाकर जिले में लगभग 450 शिविर लगाए गए हैं। इनमें नगर निगम के कर्मचारी, पंचायतों में सचिव व रोजगार सहायक हर शिविर में मौजूद हैं, जो कि महिलाओं के आवेदन भरवाने के साथ ही ईकेवायसी का काम भी कर रहे हैं। हरेक शिविर में लगभग 100 आवेदन भरे जा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811