-भगवा पगड़ी धारण कर शामिल हुए समाज के लोग
श्री हिंदू उत्सव समिति सहित शहर में अनेक लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत
सी एल गौर रायसेन
जिला मीणा समाज संगठन के तत्वाधान में शुक्रवार को समाज के आराध्य देव गणेश जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में नगर के यशवंत गार्डन से भव्य शोभायात्रा निकाली जो सागर मार्ग होते हुए तिराहा से रामलीला बैठकर महामाया चौक के सामने पहुंची इसके पश्चात शोभायत्रा वापस सागर मार्ग से होते हुए यथावत स्थान पर जाकर समाप्त हुई जहां मीणा सामाजिक बंधुओं द्वारा एक दसरे को जयंती के उपलक्ष में शुभकामनाएं दी गई।

शोभायात्रा में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं जनप्रतिनिधि,,,,
शोभायात्रा में शुरू से लेकर कार्यक्रम समापन तक जिला पंचायत के अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित समाज के अनेक जनप्रतिनिधि शोभायात्रा में शामिल रहे। समाज के लोगों ने भगवा पगड़ी बांधकर शोभा यात्रा की शान बढ़ाई, शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष बंटी माहेश्वरी, राजकुमार यादव, शिवराज सिंह कुशवाह, मनोज अग्रवाल, बबलू ठाकुर, सूर्या राठौर, बृज बिहारी मिश्रा, संजीव शर्मा, राजेंद्र दुबे, निमित्त चतुर्वेदी, अखिलेश सोनी,राजू माहेश्वरी, आदित्य चावला, उपेंद्र गौतम, बाबूलाल प्रजापति, प्रभात चावला, भावेश खूबचंदानी, प्रकाश मालवीय, कम्मूसेन सहित

अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं शोभायात्रा में शामिल मीणा समाज के लोगों का उत्साह वर्धन किया शोभा यात्रा के पश्चात कार्यक्रम का सहभोज के साथ समापन किया गया।