Let’s travel together.

सांकरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित,1एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि

0 131

130 ग्रामीणो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाइयां
88 की हुईं एचआईवी जांच 1 पॉजिटिव

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सोमबार को सांकरा निको में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें एचआईवी जांच में एक पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
शिविर में आई.जाँच डायबिटिज जांच,के साथ आई. स्क्रीनिंग किया गया एवं एच.आई.वी की भी जांच की गई
सांकरा निको (धनेली) में आयोजित स्वास्थ्य शिविर आयोजन में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अधिकारी कर्मचारी सुश्री प्रतिक्षा यादव आर.एम.ए मेघराज आर.एच.ओ साहू अन्नुबाला चक्रवर्ती बी.ई.टी.ओ व्ही. साहू धरसींवा डॉ वर्मा सुपरवाईजर आर.बी.एस.के श्रीमती सायतोड़े मितानिन प्रमिला साहू का सहयोग रहा।
130 ग्रामीण लाभान्वित
आरएचओ श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि शिविर में 130 ग्रामीण लाभान्वित हुए सर्वाधिक मरीज शुगर बीपी के निकले दमा टीवी की भी जांच की गई मरीजों को जांच उपरांत दवाओं का वितरण भी किया गया।


88 में एक एचआईवी पॉजिटिव
सांकरा निको में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 88 की एचआईवी जांच की गई जिसमें एक एचआईवी पोजिटिव निकली जिसका इलाज व दवाइयां तत्काल से शुरू की गई।
मुनादी न होने से स्वास्थ्य कर्मियो को घर घर जाना पड़ा
ग्रामीणो के स्वास्थ्य को लेकर जनहित में स्वास्थ्य विभाग ने पहल बहुत शानदार की लेकिन शिविर के बारे में गांव में पूर्व से मुनादी न होने से ग्रामीणो को इसकी जानकारी नहीं थी इसलिए जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियो को गांव में स्वयं भ्रमण कर घर घर जाकर ग्रामीणो को स्वास्थ्य शिविर में लाना पड़ा यदि पूर्व से मुनादी हुई होती तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इंसका लाभ उठाते

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811