Let’s travel together.
nagar parisad bareli

20 किलो का रतालू देखने उमड़ रही भीड़

0 289

बेगमगंज/रायसेन से शरद शर्मा
व्यवहारिक तौर पर किसानों द्वारा उगाए जाने वाला रतालू ढाई सौ ग्राम आधा किलो का निकलता है ज्यादा से ज्यादा 1 किलो वजन का मार्केट में देखा जाता है लेकिन प्रकृति के बदलाव का असर अब यह होने लगा है कि 20 किलो वजन तक का रतालू निकलने से लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं।


नगर के माला फाटक निवासी डालचंद कुशवाहा पुत्र हर प्रसाद कुशवाहा जो सब्जी उत्पादन का काम करते हैं उनके कछवाड़े में रतालू भी उपजाए जाते हैं जो ढाई सौ ग्राम से लेकर 1 किलो तक की निकलते हैं लेकिन एक रतालू उनके कछवाड़े में निकला जो बहुत बड़ा था जब उसे तोला गया है तो उसका वजन 20 किलो है जब जानकारी लोगों को लगी तो अन्य किसान और लोग जिज्ञासा वश उक्त रतालू को देखने पहुंचने लगे। जानकार इसे प्रकृति के बदलाव का असर बता रहे हैं।
उद्यान अधिकारी आर एस शर्मा का कहना है कि यदि नवीन तकनीक से रतालू की फसल ली जाए तो 5 किलो तक के रतालू निकल सकते हैं। 20 किलो का रतालू पहली बार सुनने को मिला है
जब इस तरह की रतालू की जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह को मिली तो उन्होंने किसान को अच्छी उपज के लिए बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811