Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला:: कुंभकरण वध की आकर्षक लीला को देखने जुटी दर्शकों की भीड़

0 149

प्रभु श्री राम के हाथों से सेना सहित मारा गया रावण का भाई कुंभकरण

सी एल गौर  रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला के चलते बुधवार को रामलीला मैदान में कुंभकरण वध के आकर्षण प्रसंग की मैदानी लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया इस दौरान प्रभु श्री राम की सेना और कुंभकरण की सेना के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शन रामलीला मैदान में मौजूद रहे। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण मन में विचार करते हुए कहते हैं कि एक-एक कर सारे लोग मेरी सेना के मारे जा रहे हैं क्यों ना अब मैं अपने भाई कुंभकरण जो की 6 माह से गहरी नींद में सोया हुआ है उसे बुलाया जाए महामंत्री को भेज कर कुंभकरण को बुलाया जाता है।

बड़े ही प्रयास कर कुंभकरण की नींद खुलवाई जाती है,इस दौरान कुंभकरण मुश्किल से नींद से उठता है और रावण के पास पहुंचता है। इस अवसर पर रावण कुंभकरण को प्रभु श्री राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए कहता है परंतु यहां कुंभकरण रावण से बोला कि है भाई मुझे किस कारण से यहां बुलाया है अभी तक तो मेरी आपको कभी याद नहीं आई अब कैसी जरूरत पड़ गई । जिस पर लंका पति रावण कहता है कि हे भाई तुम्हें युद्ध करने के लिए जाना है अपनी बहन शूर्पणखा के नाक कान काटने वालों को मारना है परंतु यहां कुंभकरण रावण को ही ज्ञान देते हुए कहता है कि भगवान श्री राम तो नारायण का रूप है उन्हें आप क्या मारेंगे आप जो सीता को हरण करके लाए हो उसे वापस कर दो इसमें ही भलाई है। इस प्रकार के वचन सुनकर रावण कुंभकरण के ऊपर गुस्सा करता है और कहता है कि लगता है कि तुम मेरे भाई नहीं हो विपत्ति में मेरा साथ नहीं दे रहे हो।

इस प्रकार से रावण योजना बनाते हुए महामंत्री को आदेश करता है कि जो इस कुंभकरण को जमकर मदिरा पान का नशा करवाओ ताकि इसकी मति भ्रष्ट हो जाए और यह प्रभु श्री राम से लड़ने के लिए तैयार हो जाए। सेना ऐसा ही करती है जैसे ही कुंभकरण मदिरा पान करता है और उसकी मति उल्टी हो जाती है और रावण से कहता है कि मैं उन राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए जा रहा हूं आप किसी बात की चिंता ना करें । इस प्रकार से रणभूमि के लिए चल देता है। इधर कुंभकरण को विभीषण मिलते हैं परंतु विभीषण को कुंभकरण भगा देते हैं। इधर भगवान राम की सेना युद्ध मैदान में पहुंचती है दोनों ही तरफ से घनघोर युद्ध होता है काफी देर तक रन मैदान में दोनों तरफ से युद्ध घोष होता है और अंत में जाकर प्रभु श्री राम के हाथों से कुंभकरण मारा जाता है। इस मौके पर राम की भूमिका रुद्रांश शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका अंकित तिवारी, रावण की भूमिका आदित्य शुक्ला और कुंभकरण की आकर्षक भूमिका भाजपा के जिला महामंत्री राजेश पंथी द्वारा निभाई गई रामलीला का मंचन देखकर दर्शकों ने भी जमकर रामलीला मंचन की सराहना की। रामलीला में गुरुवार को अति काय वध एवं देवांतर की लीला का मंचन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811