मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड दीवानगंज के आवाहन पर दीवानगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप 17 लोगों ने रक्तदान किया साथ ही लोगों को प्रेरित किया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए डिलीवरी वाली महिलाओं को या एक्सीडेंट हुए व्यक्तियों को रक्त की ज्यादा जरूरत होती है इसलिए गांव के लोगों ने रक्तदान किया है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति की मृत्यु ना हो।

रक्तदान करने वाले व्यक्तियों में से प्रमुख हैं मनमोहन साहू, राजकुमार साहू, रवि साहू,दीपक, नीलेश साहू ,अनुराग कुशवाहा ,ओमप्रकाश, सुल्तान खान ,संदीप नायक, अनिकेत ठाकुर, जितेंद्र ,रवि शाक्य, अजय धाकड़ ,अबरार ,सलाउद्दीन खां, महेंद्र शाक्य , और पूनम वर्मा ने रक्तदान किया रक्तदान करने के पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर ए के माथुर ने सबको बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में भी आप लोगों के मार्गदर्शन में रक्तदान होता रहेगा इन सभी को प्रमाण पत्र भी दिए गए रक्तदान करने वाले व्यक्तियों ने कहा है कि आने वाले समय में हम लोग समय-समय पर रक्तदान में हिस्सा लेंगे और लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक रक्तदान करने को आग्रह करेंगे