Let’s travel together.

नवरात्रि पर्व पर आस्था और विश्वास की धूम,जगह जगह हो रहे आयोजन

0 166

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि पर्व क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है जगह-जगह झांकी पंडाल में महा आरती का आयोजन हो रहा है तो कई जगह चुनरी यात्रा निकाली जा रही हैं नवरात्रि मे दीवानगंज के शिव शंकर दुर्गा उत्सव समिति पुराने गुरुद्वारा से  चुनरी यात्रा निकाली गई इस यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं ,भाई, बहनों और माताओं ने नंगे पैर चलकर 201 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा पुराने गुरुद्वारा दीवानगंज से चलकर ग्वाल चमेली ,गुसाई मोहल्ला, कोरी, मोहल्ला भवानी चौक, मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 8 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई चुनरी यात्रा का यह छठवा वर्ष है हर साल चुनरी में कुछ मीटर की बढ़ोतरी कर चुनरी यात्रा निकाली जाती है ।

हर साल की तरह इस साल भी चुनरी यात्रा में भक्तगणों ने अधिक अधिक संख्या में भाग लेते हैं आने वाले सालों में भी इसी प्रकार चुनरी यात्रा निकाली जाएगी चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद खेड़ा हनुमान माता मंदिर पर गणेश जी ,दुर्गा जी , विष्णु जी,हनुमान जी आरती की गई खेड़ापति माता हनुमान मंदिर कई बरसो पुराना है कुछ साल पहले ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है यहां भव्य मंदिर बना है इस मंदिर पर भी दुर्गेजी की स्थाई रूप से स्थापना की गई है यहां मंदिर गांव का खेड़ापति हनुमान मंदिर कहलाता है इस मंदिर पर मढ़ माता भी कहा जाता हैं इस मंदिर पर 9 माताओं का स्थान बना है साथ ही हनुमान मंदिर बना हुआ है दीवानगंज के भक्तगण इसी मंदिर पर आकर नौ दिनों तक 9 देवियों को जल चढ़कर आशीर्वाद मांगते हैं इसी मढ माता पर चुनरी यात्रा समाप्त हुई चुनरी यात्रा समाप्त होने के बाद महा आरती का आयोजन किया गया मां आरती के बाद सभी भक्तगणों ने प्रसाद के रूप में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811