Let’s travel together.

 दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश नहीं होंगी केसीआर की बेटी कविता

100

नई दिल्ली । दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने जा रही हैं। खबर है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के जरिए जांच एजेंसी तक दस्तावेज पहुंचाने की तैयारी की है। इससे पहले ईडी 11 मार्च को भी एमएलसी कविता से पूछताछ कर चुकी हैं। ईडी ने उन्हें तीसरी बार तलब किया था। ईडी की पूछताछ के खिलाफ कविता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, बुधवार को कोर्ट ने भी उन्हें कोई राहत नहीं दी और पूछताछ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। भारत राष्ट्र समिति एमएलसी के वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 24 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की है। दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी हैं। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गिरफ्तार हो चुके हैं। कविता के पूर्व सीए को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
कविता से पूछताछ को लेकर राजधानी दिल्ली में बीआरएस के नेता भी लामबंद हो गए थे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी चल रही थी। पार्टी के कई बड़े नेता एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं केसीआर की बेटी ईडी के समन को राजनीतिक साजिश बता रही हैं। उनकी पार्टी के नेता भी कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई और पूर्व सीए बुचीबाबू गोरंतला से भी मामले में एक दिन पहले ही पूछताछ की गई है। जांचकर्ताओं को कविता और दोनों के बीच तार मिले हैं। शराब घोटाले की जांच के दौरान साउथ  ग्रुप का भी जिक्र सामने आया था। कहा जा रहा है कि कविता इस समूह का हिस्सा थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811